ब्रेस्ट साइज को कम, ज्यादा करना मार्टिना के हाथ

मार्टिना बिग्स के ब्रेस्ट इम्प्लांट्‍स की एक खूबी यह है कि वे अपनी इच्छा के अनुसार अपनी ब्रेस्ट साइज को कम या ज्यादा कर सकती हैं। वे अपने बक्षों का आकार 32 एल तक बड़ा कर सकती हैं। विदित हो कि वर्ष 2010 में मार्टिना एक फ्लाइट अटेंडेंट थीं और अपने करियर को और भी रोमांचक बनाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। 

उन्होंने मिरर से कहा कि बहुत लोग सोचते हैं कि फ्लाइट अटेंडेंट का काम काफी रोमांचक और किसी ड्रीम जॉब से कम नहीं है, लेकिन यह जॉब भी कभी कभी तनावपूर्ण हो सकता है। कुछ यात्री बहुत थका देने वाले होते हैं और अगर आप एक जैसे मार्गों पर  हमेशा ही उड़ते हैं तो यह बड़ी जल्दी ही नीरस हो जाता है। इस काम के चलते वे अपना एक और सपना पूरा नहीं कर सकीं और इस कारण से उन्होंने इस जॉब को छोड़कर अपने दूसरे सपने के बारे में सोचा। उनका यह दूसरा सपना था कि उनके बक्ष बहुत बड़े और भारी भरकम हों।
 
इनटचवीकली के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर शरीर में छोटे-मोटे बदलाव कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन चूंकि वे भारी भरकम ब्रेस्ट चाहती थीं। इसलिए वे इसकी तैयारी में जुट गईं। उन्होंने अपने पॉयलट बॉयफ्रेंड माइकल की मदद ली और प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला किया। उन्होंने तय किया कि वे 56 हजार डॉलर खर्च करके इतने बड़े वक्ष करवाएंगी जितने कि बड़े संभव होंगे। एक मॉडलिंग वेबसाइट पर उन्होंने बताया कि उन्हें अपने वक्षों का आकार 32 एल करवा लिया है।    
 
उनसे जुड़ी एक खास बात यह है कि उनके बक्ष को भरा और खाली किया जा सकता है। जेजबेल डॉट कॉम का कहना है कि वे बिना किसी ‍अतिरिक्त सर्जरी के वक्षों के आकारों को कम या ज्यादा कर सकती हैं। एक लम्बी हौज में सलाइन को इंजेक्ट कर दिया जाता है जोकि उनकी दाहिनी कांख के नीचे एक अखरोट के आकार के पोर्ट से जुड़ी होती है। उन्होंने बारक्रॉफ्ट टीवी से कहा कि डॉक्टर इसे बहुत अच्छी तरह से नियंत्रित कर रहा है। स्पष्ट है कि यह रोचक और असामान्य प्रोजेक्ट है लेकिन यह तनिक भी खतरनाक नहीं है। 
 
पिछले तीन वर्षों के दौरान उन्होंने छह पम्प अप ऑपरेशन करवाए हैं। इनके दौरान सलाइन की मात्रा को बढ़वाया है। इस बारे में सान डियागो के एक कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. बैरी हैंडलर का कहना है कि मार्टिना बिग जिस तरीके से अपने शरीर को बढ़ाने का काम करती हैं, वह बहुत सामान्य है। अमेरिका में एफडीए डॉक्टरों को 800 मिलीलीटर तक सलाइन चढ़ाने की इजाजत देती है, लेकिन उनका सपना है कि उनके प्रत्येक वक्ष में 5 हजार मिलीलीटर सलाइन के इंजेक्शन लगाए जाएं। हालांकि उनके बक्ष जर्मनी या दुनिया में सबसे ज्यादा बड़े नहीं हैं।
Share on Google Plus

About Suren

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments :

Post a Comment